दिल्ली में मानसून से पहले नगर निगम ने डेंगू और मलेरिया के खिलाफ अभियान तेज किया। ग्रीन पार्क सहित सरकारी दफ्तरों में मच्छरों के लार्वा की सघन जांच जारी है।
बुरहानपुर के संजय नगर में रेलवे लाइन विस्तार के लिए प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल और आरपीएफ के जवान मौके पर तैनात किए गए है
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एसटीएफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एक निर्माणाधीन घर से अवैध हथियार बरामदगी के साथ तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।
एक पिकअप और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।
बीकानेर में वन्देमातरम टीम ने विश्व पर्यावरण दिवस को पर्यावरण संरक्षण महोत्सव के रूप में मनाया। पीपल की पूजा कर और पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर संकल्प लिया गया।
कोटा की जेके सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों का आंदोलन 473वें दिन में पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद 500 करोड़ का बकाया वेतन भुगतान नहीं हुआ है।
नीमकाथाना के जिला खेल स्टेडियम में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद् पौधारोपण किया गया। अधिकारियों ने बढ़ते तापमान पर चिंता जताते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
हिंदुस्तान जिंक ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन वृक्षारोपण किया। प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु कपड़े के बैग वितरित किए गए।
भीलवाड़ा के रामधाम रोड पर विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद् पौधरोपण हुआ। भारत विकास परिषद ने पर्यावरण संरक्षण हेतु कपड़े के थैले बांटे और पौधे लगाए।
भीलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर 2100 पौधों का वितरण किया गया। भारत विकास परिषद् के इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में नागरिकों ने संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए।
हुरड़ा तहसील माहेश्वरी सभा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। अरविंद सोमानी को अध्यक्ष और अशोक अजमेरा को मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
डेयरी ने पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश, 75 पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाई। राजस्थान सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत डेयरी का लक्ष्य 2000 पौधे लगाना है।
बीकानेर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधों का रोपण किया गया और तपती गर्मी में राहगीरों के लिए लस्सी की छबील लगाकर पर्यावरण संरक्षण व सेवा का संदेश दिया गया।
चूरू पुलिस के मोबाइल बरामदगी अभियान में 30 लाख रुपये के 100 फोन मिले। साइबर सेल ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी व गुम हुए मोबाइल्स को असली मालिकों तक पहुँचाया।
झालावाड़ पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर 10 लड़कियों को मुक्त कराया। इनमें सात नाबालिग शामिल हैं। मुंबई व अन्य शहरों में बेचे जा रहे थे पीड़ित।