राजस्थान

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा तैयार

अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वाधान में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक सप्त दिवसीय अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

By अजय त्यागी 1 min read
Twitter Facebook WhatsApp

बैनर का अनावरण

बीकानेर, राजस्थान। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वाधान में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति देश की विभिन्न अणुव्रत समितियों के माध्यम से 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक सप्त दिवसीय आयोजन किया जाएगा। जिसमें 1 अक्टूबर को अणुव्रत प्रेरणा दिवस, 2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस, 3 अक्टूबर को सांप्रदायिक सौहार्द दिवस, 4 अक्टूबर को नशा मुक्ति दिवस, 5 अक्टूबर को पर्यावरण सुरक्षा दिवस, 6 अक्टूबर को अनुशासन दिवस एवं 7 अक्टूबर को जीवन विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

बैनर का अनावरण

कोषाध्यक्ष विजय बोथरा ने बताया कि अणुव्रत समिति गंगाशहर द्वारा अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के बैनर का अनावरण आज साध्वी श्री त्रिशला कुमारी जी के सानिध्य में तेरापंथ भवन के प्रांगण में किया गया। ताराचंद गुलगुलिया ने बताया कि इस अवसर पर तेरापंथ न्यास के मंत्री जतन दुगड, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, अणुव्रत समिति गंगा शहर के अध्यक्ष करणीदान रांका, उपाध्यक्ष मनीष बाफना, मंत्री कन्हैयालाल बोथरा, कोषाध्यक्ष विजय बोथरा, तेरापंथ सभा गंगाशहर के अध्यक्ष नवरत्न बोथरा, मंत्री जतन संचेती एवं राजेंद्र नाहटा, विमल चौरडिया, राजेंद्र बोथरा, ताराचंद गुलगुलिया, देवेंद्र बोथरा, नवरतन रांका, दिलीप सिरोहिया, मुकेश पारख, एवं अणुव्रत समिति गंगा शहर के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अनावरण कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष मनीष बाफना ने किया।

गीत महासंगान कार्यक्रम

अध्यक्ष करणी दान रांका ने बताया कि अणुव्रत उद्बोधन के दौरान दिनांक 1 अक्टूबर को अणुव्रत गीत महासंगान का आयोजन होगा। इसके तहत गंगाशहर, भीनासर, किशमिदेशर, सुजानदेसर, श्रीरामसर क्षेत्र के लगभग 110 से अधिक विद्यालय, कोचिंग क्लासेज, सामाजिक संस्थाओं में अणुव्रत गीत का एक साथ, एक समय संगान किया जायेगा। विदित रहे आचार्य तुलसी द्वारा रचित यह गीत नैतिकता की सुर सरिता में जन जन मन पावन हो अनेक विद्यालयों में नियमित रूप से प्रार्थना सभा में गाया जाता है। इसके शब्द, भाव, और उद्देश्य मात्र इतना हैं की एक अच्छे नागरिक बनने और बनाने की भावना नित्य बलवती हो।

नशामुक्ति मेराथन की तैयारी

मंत्री कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि दिनांक 4 अक्टूबर को नशामुक्ति मेराथन का आयोजन प्रातः 6.30 बजे से होगा। तेरापंथ भवन, गंगाशहर से आरम्भ होकर यह मेराथन गंगाशहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बोथरा भवन में संपन्न होगी। वर्तमान में शहर बड़े स्तर पर नशे की चपेट में हैं, इसकी भयावह स्थिति समाज के लिए चिंता का विषय हैं अतः इससे बचने का सन्देश देने हेतु आयोजित इस मेराथन में अणुव्रत समिति, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान, सभा, तेरापंथ न्यास, महिला मण्डल, तेयुप, टीपीएफ, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिका, विद्यार्थी, योग मित्र मण्डल, और क्षेत्र की सामाजिक संस्थाएं, और आम नागरिक सहभागी बनेंगे। समिति सभी को सहभागी बनने हेतु आह्वान करती हैं।

सफलता की व्यापक रूपरेखा

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आयोजकों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इन सात दिनों में होने वाले विभिन्न अभियानों और सत्रों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और लोगों को नैतिक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। समिति का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक नैतिक मूल्यों और सद्भावना का संदेश पहुंचाना है ताकि समाज में एक बेहतर और अनुशासित वातावरण का निर्माण हो सके।

अस्वीकरण (Disclaimer):

यह रिपोर्ट विश्वस्त समाचार एजेंसियों और स्रोतों से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के कार्यक्रमों के समय और व्यवस्थाओं में स्थानीय प्रबंधकों के निर्देशानुसार बदलाव संभव है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।

#AnuvratSaptah #BikanerNews #AcharyaTulsi #Nashamukti #RajasthanEvents #MoralValues
Read Full Article on RexTV India