श्री रुद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा पटेल नगर कोटा में जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के बीच वस्त्र दान महादान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वस्त्र दान कार्यक्रम
बीकानेर, राजस्थान। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रुद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा सेवा कार्यों की आगामी कड़ी में वस्त्र दान महादान कार्यक्रम का विस्तार करते हुए जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों में वस्त्र वितरण किया गया। यह प्रेरणादायक कार्यक्रम वार्ड नंबर 41 के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र, पटेल नगर में आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य के दौरान आंगनबाड़ी की समर्पित कार्यकर्ता सरोज एवं सहायिका सुमन विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने समिति के इस नेक प्रयास में पूरा सहयोग प्रदान किया।
इस वस्त्र दान से उपस्थित जरूरतमंद महिलाओं व बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। सेवा समिति के इस अनूठे प्रयास से इस वंचित वर्ग को बहुत राहत महसूस हुई। इस दौरान समिति की ओर से मौजूद बच्चों में चॉकलेट का वितरण भी किया गया, जिसे पाकर नन्हे बच्चों की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा। श्री गुरु अर्जुन दास जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि दूसरों को खुशी देने से न केवल सामने वाले के चेहरे पर प्यारी मुस्कान आती है, बल्कि व्यक्ति को आंतरिक शांति और सच्ची प्रसन्नता का अनुभव होता है।
कार्यक्रम के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज द्वारा श्री रुद्र हनुमान सेवा समिति और श्री गुरु अर्जुन दास जी के प्रति आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया। समिति की सदस्य उषा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा समय-समय पर ऐसे सामाजिक और मानवीय वस्त्र वितरण कार्यक्रम लगातार रखे जाते हैं, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके और उन्हें इसका अधिकतम लाभ मिल सके। इस प्रकार के निरंतर आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को और अधिक मजबूती मिलती है।
इस सेवा कार्यक्रम के दौरान समिति के प्रमुख गुरु अर्जुन दास, उषा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, वसंत किराडू, वैभव, हिमांशी, मयंक सहित कई गणमान्य सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस नेक कार्य को पूरी सफलता के साथ संपन्न कराया। समिति के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित और कल्याणकारी सेवा कार्यों को पूरी निरंतरता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया, जिससे समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।
अस्वीकरण (Disclaimer):
यह रिपोर्ट प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। आयोजनों के समय और कार्यक्रमों में प्रबंधकों के निर्देशानुसार बदलाव संभव है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।