भीलवाड़ा में 22 नवंबर को भारत को जानो प्रतियोगिता का क्षेत्रीय मुकाबला होगा। 7 प्रांतों की टीमें केबीसी की तर्ज पर डिजिटल मंच पर भिड़ेंगी।
तैयारी समीक्षा बैठक
भीलवाड़ा, राजस्थान (पंकज पोरवाल)। भारतीय संस्कृति, इतिहास और समसामयिक विषयों पर विद्यार्थियों की जानकारी और प्रतिभा का बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। भारत विकास परिषद के राजस्थान मध्य प्रांत के तत्वावधान में 22 नवंबर को पुर रोड स्थित रीको एरिया के ब्रिज स्कूल परिसर में क्षेत्रीय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें उत्तर पश्चिम क्षेत्र के 7 प्रांतों से कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग की विजेता टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में 2 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतियोगिता को लेकर शास्त्री नगर स्थित भारत विकास भवन में बैठक आयोजित कर तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। [Video]
बैठक की अध्यक्षता करते हुए गिरीश अग्रवाल ने बताया कि शाखा और प्रांत स्तर पर प्रश्न मंच प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के बाद अब क्षेत्रीय स्तर पर विद्यार्थियों के बीच मुकाबला होगा। उत्तर पश्चिम क्षेत्र के 7 प्रांतों से चयनित विजेता टीमें भारत को जानो प्रतियोगिता में अपने ज्ञान का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं और प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की। भैरु लाल अजमेरा ने बताया कि इस बार मुकाबले को अधिक रोचक और रोमांचक बनाने के लिए लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर हाईटेक डिजिटल प्रारूप अपनाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित प्रतियोगिता का अनुभव मिलेगा।
भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन बड़ी एलईडी स्क्रीन पर डिजिटल प्रारूप में किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों से रामायण, महाभारत, भारतीय संस्कृति, खेलकूद, राजनीति और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर तैयार इस मुकाबले में प्रतिभागियों को अपनी जानकारी और त्वरित निर्णय क्षमता का प्रदर्शन करना होगा। आयोजन को तकनीकी रूप से आकर्षक और व्यवस्थित बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली चयनित टीमें राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर पश्चिम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस तरह भारत को जानो प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगी।
आयोजन में शामिल होने के लिए विभिन्न प्रांतों से आने वाले विद्यार्थियों और अतिथियों के आवास, भोजन तथा यातायात की व्यवस्थाओं को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। तय किया गया कि 20 नवंबर की सुबह से ही व्यवस्थाएं शुरू कर दी जाएंगी। कार्यकर्ताओं को मंच सज्जा, तकनीकी संचालन, एलईडी स्क्रीन व्यवस्था, अतिथि सत्कार और पंजीकरण सहित अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए सभी दायित्वधारियों ने अपने सुझाव रखे। भारत को जानो प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, इतिहास और समसामयिक विषयों से जोड़ने के साथ उनकी ज्ञान क्षमता को क्षेत्रीय मंच पर परखने का अवसर मिलेगा।
अस्वीकरण (Disclaimer):
यह रिपोर्ट प्रेस विज्ञप्ति से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है। इसका प्रकाशन केवल सूचना के उद्देश्य से किया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक, प्रकाशक एवं संपादक किसी भी रूप में उत्तरदायी नहीं होंगे।