Join our Whatsapp Group

Related Tags: #Protest #tol plaza #bhartiya kisaan union #punjab #latest news #india news #hindi news


कौमी इंसाफ मोर्चा ने फ्री करवाए टोल प्लाजा, बंदी सिखों की रिहाई के लिए तीन घंटे तक चलेगा धरना



अजय त्यागी [Input - amarujala.com] 2024-01-20 12:19:25 पंजाब

दप्पर टोल प्लाजा पर डटे मोर्चा के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
दप्पर टोल प्लाजा पर डटे मोर्चा के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

बंदी सिखों की रिहाई के लिए कौमी इंसाफ मोर्चा ने शनिवार को टोल प्लाजा फ्री करवा दिए। भागो माजरा टोल प्लाजा को भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ने फ्री करवाया। सुबह 11 बजे से किसान यूनियन टोल प्लाजा पर डटी है। दोपहर दो बजे तक यह धरना चलेगा। इस दौरान बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर नारे लगाए गए।

कौमी इंसाफ मोर्चा पिछले करीब एक वर्ष से बंदी सिखों की रिहाई के लिए धरना दे रहा है। पिछले वर्ष छह जनवरी को यह आंदोलन शुरू किया गया था। सिखों की रिहाई के लिए कई बार सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत हुई। परंतु आज तक कोई हल नहीं निकला है। कौमी इंसाफ मोर्चा का अधिक प्रभाव मालवा व दोआबा क्षेत्र में है। 



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...