Join our Whatsapp Group

Related Tags: #shobha yatra #ram mandir #gujrat #latest news #india news #hindi news


गुजरात में श्रीराम की शोभायात्रा के दौरान पथराव, हाटडिया मस्जिद के पास हुआ हमला



अजय त्यागी [Source - jagran.com] 2024-01-22 09:53:11 गुजरात

शोभायात्रा के दौरान पथराव
शोभायात्रा के दौरान पथराव

गुजरात के मेहसाणा के खेरालू में भगवान राम की शोभायात्रा के दौरान डीजे विवाद को लेकर पत्थर फेंके गए। यह घटना हाटडिया मस्जिद के पास हुई। यह अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र है। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

15 उपद्रियों को हिरासत में लिया गया

इस मामले में 15 उपद्रियों को हिरासत में लिया गया है। हाटडिया मस्जिद के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती गई है। पुलिस की सुरक्षा के बीच बाद में इस शोभायात्रा को पूरा किया गया। विधायक सरदार चौधरी ने बताया कि हाटडिया इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों ने भगवान राम की शोभायात्रा पर पथराव किया।

पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने इस संबंध में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले यह घटना खेरालू कस्बे में हुई। शोभा यात्रा के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर स्थिति नियंत्रण में है।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...