Join our Whatsapp Group

Related Tags: #bharat jodo nyay yatra #congress #asam #politics #latest news #india news #hindi news


भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प (देखें विडियो)



अजय त्यागी 2024-01-23 03:09:44 असम

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

गुवाहाटी (असम), 23 जनवरी (एएनआई): कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम के गुवाहाटी में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। 

यात्रा को रोकने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने इलाके और रास्ते पर बैरिकेडिंग कर रखी है। गुवाहाटी शहर के अन्दर से होकर यात्रा को गुजरने की अनुमति नहीं थी, इसलिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज असम के गुवाहाटी पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा जबरदस्ती पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़कर गुवाहाटी शहर में घुसने की कोशिश की गई। जिस पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

बता दें कि इस विषय में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने पहले से ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को शहर के भीतर से होकर गुजरने के लिए अनुमति नहीं दी थी। उन्होंने कहा था कि शहरों के भीतर से गुजरने के अलावा जिन वैकल्पिक मार्गों से यात्रा गुजरना चाहेगी उन्हें कानून व्यवस्था के अनुरूप अनुमति दी जाएगी। 

राजनीतिक जानकारों के अनुसार कांग्रेस जान बूझकर ऐसी हरकतों से अपने पक्ष में राजनीतिक माहौल बनाने के प्रयास कर रही है।  

 


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...