Join our Whatsapp Group

Related Tags: #shriddhanjali #hari shankar bhabhda #former deputy cm #rajasthan #latest news #india news #hindi news


राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा का निधन, राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया शोक



अजय त्यागी 2024-01-25 12:30:46 श्रृद्धांजलि

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा - File Photo
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा - File Photo

Rex TV India की टीम की तरफ में भावभीनी श्रृद्धांजलि...

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा का निधन हो गया है। वह कई दिनों से बीमार थे। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भाभड़ा का जन्म 1928 में डीडवाना (नागौर) में हुआ था। वह राज्य के उपमुख्यमंत्री व दो बार विधानसभा अध्यक्ष रहे। 

राज्यपाल मिश्र ने भाभड़ा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हरिशंकर भाभड़ा राष्ट्रीयता के विचारों से ओतप्रोत संसदीय परंपराओं में गहरी आस्था रखने वाले राजनीतिज्ञ थे। वह आम जन के प्रति जवाबदेही शासन व्यवस्था और राजनीति में शुचिता के प्रबल पक्षधर थे। उनका निधन अपूरणीय क्षति है।

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भाभड़ा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे कुशल जन प्रतिनिधि थे। उन्होंने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परिवार के वरिष्ठ सदस्य, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर जी भाभड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि वह सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित कई अन्य नेताओं ने भी भाभड़ा के निधन पर शोक जताया है।

 

 



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...