Join our Whatsapp Group

Related Tags: #75th republic day #latest news #india news #hindi news


75 वें गणतंत्र दिवस पर पूरे देश में शान से लहराया तिरंगा



अजय त्यागी 2024-01-26 12:47:30 बधाई

75वें गणतंत्र दिवस ही हार्दिक शुभकामनाएं...
75वें गणतंत्र दिवस ही हार्दिक शुभकामनाएं...

Rex TV India टीम कि तरफ से सभी पाठकों को 75वें गणतंत्र दिवस ही हार्दिक शुभकामनाएं...

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने फहराया झंडा

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। सीएम भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर झंडा फहराया। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमारे किसान भाई, हमारे कर्मचारी, अधिकारी और राजस्थान के नागरिकों को मैं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। मैं उन्हें नागरिक के कर्तव्य भी याद दिलाना चाहता हूं क्योंकि देश के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इसलिए अपना कर्तव्य मानते हुए देश निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

यूपी के सीएम योगी ने गणतंत्र दिवस पर क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 74 वर्ष से भारत का संविधान जाति, वर्ग, संप्रदाय, क्षेत्र और अन्य तमाम अवरोधों को समाप्त करते हुए अपनी कसौटी पर खरा उतरा है। यह हमारे संविधान की ही महानता है कि विश्व में लोकतंत्र के रूप में अपने आप को स्थापित करने वाले तमाम देश जो खुदको आज की व्यवस्था के अनुसार सबसे प्रगतिशील मानते हैं, उन देशों ने लंबे समय तक महिलाओं को मताधिकार से वंचित किया था। भारत वो देश है जिसने संविधान लागू करने के साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित किया था कि भारत में लिंग, जाति, क्षेत्र, धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मैदान में ध्वजारोहण किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मैदान में ध्वजारोहण किया। इस दौरान अपने संबोधन के दौरान सीएम मान ने कहा कि आज का दिन इसलिए खास नहीं है कि रिपब्लिक डे है। बल्कि खास इसलिए है कि रिपब्लिक डे लेकर ही पंजाबी आये है, नहीं तो अग्रेजों की गुलामी के बीच कितनी ही 26 जनवरी चली गई थी। पंजाबियों ने लड़ाईयां लड़ी है, शहादत दी फिर कहीं जाकर रिपब्लिक डे आया है। इसलिए पंजाब रिपब्लिक डे को खास तौर पर मनाता है। चाहे कूका लहर हो, चाहे गदर लहर हो या कामागाटामारू लहर हो या पगड़ी संभाल जट्टा लहर हो जितनी भी लहर चली हो सब पंजाब से चली है। इसलिए रिपब्लिक डे को हम और खास मानते है। लेकिन दुख कि बात है कि देश की 15 अगस्त और 26 जनवरी की परेड से पंजाब की झाकियों को निकाल दिया जाता है कि पंजाब की झाकियों को शामिल नहीं किया जाएगा। सीएम मान ने झांकियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप सबके सामने वो झांकियां खड़ी हुई क्या इसपर कुछ गलत लिखा हुआ है आप सब बताएं। हमारे भगत सिंह, करतार सिंह सराभा, हमारे राजगुरु सुखदेव की इज्जत नहीं घटनी लेकिन 26 जनवरी को ये झाकियां भी शामिल कर लेते तो आपकी 26 जनवरी की इज्जत और बढ़ जानी थी।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आइए हम सब मिलकर अपने संविधान की रक्षा की शपथ लें और अपने महान लोकतंत्र को और मज़बूत बनाएं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गणतंत्र दिवस पर मुंबई में अपने आधिकारिक निवास वर्षा बंगले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

बिहार के CM नीतीश कुमार ने फहराया तिरंगा झंडा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पटना में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ-साथ सीएम नीतीश कुमार ने वहां मौजूद लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटीं।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...