Join our Whatsapp Group

Related Tags: #india alliance #acharya pramod krishnam #politics news #india news #latest news #hindi news


कांग्रेस 2029 की तैयारी कर रही, आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर तंज, INDIA पर भी किया तीखा वार (देखें विडियो)



अजय त्यागी 2024-01-29 11:16:35 राजनीति

वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम - Photo : ANI
वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम - Photo : ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 2024 की प्लानिंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कांग्रेस की 2024 की तैयारी पर संदेह जताते हुए न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में हैरान करने वाला दावा किया।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हमारे ऐसे सब महान समझदार नेता हैं। एक तरफ देश का 2024 का महाभारत सज रहा है, दूसरी तरफ पूरी पार्टी पॉलिटिकल टूरिज्म कर रही है, असल में हम 2024 के बाद सोचेंगे कि 2024 का चुनाव कैसे लड़ेंगे? मुझे ऐसा लगता है कि हम 2029 की तैयारी कर रहे हैं। 2024 की तैयारी करते तो ये जो हो रहा है वो नहीं होता।

उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया जब से बना तब से वो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो गया। ये पहले आईसीयू में चला गया, और फिर वेंटिलेटर पर गया। कल बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसका अंतिम संस्कार कर दिया।

दरअसल, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में फिर से वापसी कर ली है। ये लोकसभा चुनाव को लेकर एकजुट हुए विपक्षी गठबंधन इंडिया के लिए बड़ा झटका है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने बिहार में किया प्रवेश 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने सोमवार को किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश किया। बता दें कि यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से आरंभ हुई थी जो 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...