Join our Whatsapp Group

Related Tags: #double decker bus #ahamdabad #gujrat #latest news #india news #hindi news


तीन दशक बाद अहमदाबाद की सड़कों पर डबल डेकर की वापसी, AMTS ने तय किया पहला रूट



अजय त्यागी [Source - NBT] 2024-02-01 09:11:48 गुजरात

अहमदाबाद की सड़कों पर डबल डेकर की वापसी
अहमदाबाद की सड़कों पर डबल डेकर की वापसी

मुंबई की तर्ज पर अहमदाबाद में भी डबल डेकर बस दौड़ेगी। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में राज्य सरकार ने गिफ्ट सिटी में डबल डेकर बसें चलाने का ऐलान किया था। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के परिवहन मंत्री हर्ष संघवी ने कुछ डबल डेकर बसों को लांच भी किया था। इसके बाद दोनों ने इसमें सवारी भी थी। अब गुजरात सरकार ने राज्य के आर्थिक हब अहमदाबाद में डबल डेकर को चलाने का फैसला किया है। 

राज्य सरकार की हरी झंडी के बाद गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने इसकी आगे की तैयारी भी शुरू कर दी है। अहमदाबाद में डबल डेकर बस सबसे पहले वासना से आश्रम रोड होकर आरटीओ तक चलाने का फैसला लिया गया है। अहमदाबाद में अंदर डबल डेकर का संचालन AMTS (Amdavad Municipal Transport Services) करेगी। AMTS ने आठ बसों का ऑर्डर दिया है। पहली बस मिलने के बाद AMTS ने अब आरटीओ से अनुमति मांगी है।

आरटीओ से मांगी अनुमति

राज्य सरकार ने पहले डबल डेकर बसों को सिर्फ गिफ्ट सिटी में चलाने का फैसला लिया था। अब राज्य सरकार ने डबल डेकर बसों के अहमदाबाद के कुछ रूट पर चलाने की योजना बनाई है। सरकार ने वाइब्रेंट से पहले गिफ्ट सिटी को डबल डेकर बसों से जोड़ा था। सरकार गिफ्ट सिटी को वैश्विक फिनटेक सिटी बनाना चाहती है। गिफ्ट सिटी में डबल डेकर की शुरुआत के बाद AMTS के लिए भी डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत कर रही है। 

अहमदाबाद की सड़कों पर एसी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। आरटीओ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बसें अहमदाबाद की सड़कों पर चलाई जाएंगी। जानकारी के मुताबिक यह बस पहले रूट के तौर पर वासना से आश्रम रोड होते हुए आरटीओ तक चलेगी। अहमदाबाद म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस (AMTS) ने साल 1990 में डबल डेकर बस सेवा बंद कर दी थी और अब करीब 33 साल बाद अहमदाबाद में यह सेवा शुरू होने जा रही है।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...