Join our Whatsapp Group

Related Tags: #hemanat beswa sarma #asam #latest news #india news #hindi news


असम CM सरमा का दावा- बॉडी डबल की हुई पहचान (देखें विडियो)



अजय त्यागी [Source - amarujala.com] 2024-02-02 10:29:36 असम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : सोशल मीडिया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : सोशल मीडिया

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग जारी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक बार फिर हमला बोला है। साथ ही दावा किया कि कांग्रेस की यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले बॉडी डबल की पहचान कर ली है। बता दें हिमंत बिस्व सरमा ने कुछ दिनों पहले आरोप लगाया था कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। 

हमने राहुल गांधी के बॉडी डबल की पहचान की- सरमा

पत्रकारों से बातचीत करते हुए असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि हमने राहुल गांधी के बॉडी डबल की पहचान कर ली है। हमने खुलासा किया है ज्यादातर रोड शो के दौरान राहुल गांधी भीड़ को उत्साहित नहीं कर पा रहे थे, लेकिन बॉडी डबल भीड़ का उत्साह बढ़ा रहा था। राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इस बात का खुलासा किया और तस्वीर अपलोड की तो राहुल गांधी अपनी यात्रा के अंतिम चरण में भाग लिए बिना चुपचाप असम से गुवाहाटी हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए निकल गए। बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 18 जनवरी से 25 जनवरी तक असम से गुजरी, इस दौरान राहुल गांधी और हिमंत बिस्व सरमा के बीच जुबानी जंग शुरू हुई थी। 



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...