Join our Whatsapp Group

Related Tags: #governor #punjab #resigned #latest news #india news #hindi news


पंजाब के राज्यपाल पद से बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा, राष्ट्रपति को सौंपी चिट्ठी



अजय त्यागी [Source - jagran.com] 2024-02-03 03:10:02 पंजाब

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित - Photo : Internet
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित - Photo : Internet

पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने अपने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा है।

निजी कारणों से बनवारी लाल ने दिया इस्तीफा

जानकारी के मुताबिक, बनवारी लाल ने निजी कारणों से पद से इस्तीफा दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिए गए इस्तीफे में बनवारी लाल ने लिखा है कि अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...