Join our Whatsapp Group

Related Tags: #axolotl fish #mexican axolotl #Research Institute of Molecular Pathology #Vienna #latest news #global news #hindi news


अजब गजब: इंसानों के कटे अंग वापिस उग सकते हैं? संभव करेगा मैक्सिकन एक्सोलॉटल का जीन



अजय त्यागी [Input - amarujala.com] 2024-02-12 02:05:30 अजब - गजब

axolotl fish - all images from amarujala
axolotl fish - all images from amarujala

हमारी धरती पर एक से बढ़कर एक अजूबे मौजूद हैं, जिनके बारे में हम आज भी नहीं जानते हैं। कुछ जीव ऐसे भी हैं, जिनके बारे में हम लगातार अधिक जानने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कुछ जीव ऐसे भी है, जो इंसानों की बीमारियां तत्काल ठीक करने की क्षमता रखते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही जीव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम मैक्सिकन एक्सोलॉटल है। इस अनोखे जीव के पास अपने कटे-फटे अंगों को दोबारा उगाने की असाधारण ताकत है। 

विएना के रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलिक्युलर पैथोलॉजी के वैज्ञानिकों की मानें तो, अगर इंसानों में इसका जीन डाल दिया जाए तो वह भी कटे-फटे अंगों को अपने आप ठीक कर सकेंगे। हफ्तेभर में ही हड्डियां दुरुस्त हो जाएंगी। मैक्सिकन एक्सोलॉटल (mexican axolotl) के नाम से जाना जाने वाला ये जीव मुख्य रूप से मैक्सिको की झीलों में पाया जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह पानी के अलावा जमीन पर भी रह सकते हैं। 

छिपकली जैसा दिखने वाला ये जीव अपने कटे हुआ अंग को हफ्ते भर में ही वापस उगा लेता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह हड्डी, नस और मांस के साथ उन अंगों को भी फिर से उसी जगह पर उगा लेता है, जो किसी वजह से नष्ट हो गया हो। इतना ही नहीं रीढ़ की हड्डी में लगी चोट को भी यह कुछ ही दिनों में दुरुस्त कर सकते हैं। यह अपने हाथ, पैर, पूंछ, जबड़े, मस्तिष्क और हृदय को भी पुनर्जीवित करने की क्षमता रखते हैं।

इस जीव को आधा काट दें तो क्या होगा?

वैज्ञानिकों का कहना है कि ये अपने मस्तिष्क के अग्र भाग को पुनर्जीवित कर लेते हैं। इस प्रक्रिया को टेलेंसफेलॉन कहा जाता है। अगर आप उनकी रीढ़ की हड्डी को कुचल देंगे तो लगभग तीन सप्ताह बाद पाएंगे कि रीढ़ की हड्डी की सभी मशीनरी फिर से जुड़ गई हैं।

इसके पूंछ और पैर भी फिर से सामान्य रूप से काम करने लगेंगे। यह जीव अपने टेस्टस को भी प्रभावशाली ढंग से पुनर्जीवित कर सकता है। ये एक्सोलॉटल घाव को बंद करने में केवल कुछ घंटों का समय लगाते हैं, जिसे भरने में इंसानों को हफ्तों लग जाते हैं।

हाल ही में वैज्ञानिकों की एक टीम ने पाया कि इस जीव में इंसानों से भी बड़ा जीनोम ग्रुप मौजूद होता है। यह तकरीबन 32 हजार मिलियन डीएनए का एक जोड़ है, जो इंसानों के मुकाबले 10 गुना अधिक है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, विएना के रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलिक्युलर पैथोलॉजी के डॉक्टरों ने एक रिसर्च में पाया कि इनके कुछ जीन अगर इंसानों में आ जाएं, तो वह भी अपने कटे-पिटे अंगों को आसानी से उगा सकते हैं। हालांकि यह इतना आसान नहीं है, यह अभी केवल काल्पनिक ही माना रहा है।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...