Join our Whatsapp Group

Related Tags: #anshuman mahanti #resigns #congress #politics #odisha #latest news #india news #hindi news


ओडिशा में आम चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका: पूर्व विधायक अंशुमान महांति ने छोड़ी पार्टी



अजय त्यागी [Source - jagran] 2024-02-14 04:46:29 उड़ीसा

पूर्व विधायक अंशुमान महांति - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व विधायक अंशुमान महांति - फोटो : सोशल मीडिया

ओडिशा में कांग्रेस पार्टी को बुधवार को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक अंशुमान महांति ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

अब किस पार्टी में शामिल होंगे अंशुमन? 

महांति केंद्रापड़ा जिले के राजनगर विधानसभा सीट से 2014 से 2019 तक कांग्रेस के विधायक थे। हालांकि, इस बात की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है कि उन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी। अंशुमन केंद्रपाड़ा जिले में कांग्रेस का एक कद्दावर युवा चेहरा थे। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि अंशुमन कांग्रेस छोड़ने के बाद किस पार्टी में शामिल होंगे।

आम चुनाव से पहले विधायकों का इस्‍तीफा

यहां उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही बरगड़ अताबिरा के पूर्व कांग्रेस विधायक निहार महानंद ने भी पार्टी छोड़ दी थी। निहार महानंद के बाद एक और पूर्व विधायक अंशुमान महांति ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। आम चुनाव से पहले पूर्व विधायकों का कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...