Join our Whatsapp Group

Related Tags: #isro #inset-3ds #launched #latest news #india news #global news #hindi news


इसरो ने श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया मौसम उपग्रह, आपदाओं की समयपूर्व मिलेगी सटीक जानकारी



अजय त्यागी 2024-02-17 06:35:01 तकनीकी

इसरो ने श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया मौसम उपग्रह
इसरो ने श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया मौसम उपग्रह

इसरो ने शनिवार की शाम 5.35 बजे एक मौसम उपग्रह इनसैट-3डीएस को लॉन्च किया। इसे जीएसएलवी एफ14 रॉकेट की मदद से लॉन्च किया गया है। इसरो ने बताया कि अभी तक सभी चीजें तय योजना के तहत सही तरीके से हो रही हैं। इस उपग्रह के काम करने के बाद मौसम संबंधी सटीक जानकारी मिल सकेगी। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की भी समय पूर्व सूचना मिलेगी, जिससे बचाव और राहत कार्यों में मदद मिलेगी।

इसरो प्रमुख ने टीम को दी बधाई

मौसम उपग्रह के सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि मिशन जीएसएलवी-एफ14 इनसैट -3डीएस के सफल प्रक्षेपण की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। अंतरिक्ष यान ने हमारे पूर्वानुमान के अनुरूप सफलता पूर्वक प्रक्षेपण किया है। यान ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम का हिस्सा रहे सभी लोगों को बधाई। 

वैज्ञानिकों ने एक-दूसरे को दी बधाई

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ और अन्य इसरो वैज्ञानिकों ने इनसैट -3 डीएस के सफल प्रक्षेपण के बाद एक-दूसरे को बधाई दी।

भारतीय मौसम एजेंसियों के अहम साबित होगा उपग्रह

इनसैट-3डीएस सैटेलाइट समुद्र की सतह का बारीकी से अध्ययन करेगा, जिससे मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के बारे में भी ज्यादा बेहतर अनुमान लगाया जा सकेगा। जब प्राकृतिक आपदाओं की पहले ही सटीक जानकारी मिलेगी तो उन्हें रोकने के भी प्रभावी उपाय किए जा सकेंगे। भारतीय मौसम एजेंसियों के लिए ये मौसम उपग्रह बेहद अहम साबित होगा।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...