Join our Whatsapp Group

Related Tags: #narayan rathwa #joined bjp #ahamdabad #gujarat #politics #latest news #india news #hindi news


कांग्रेस को लगा एक और झटका, पूर्व मंत्री ने थामा BJP का हाथ; पांच बार रहे लोकसभा सांसद



अजय त्यागी [Source - jagran] 2024-02-27 03:31:19 गुजरात

नारायण राठवा भाजपा में शामिल हुए - Photo : jagran
नारायण राठवा भाजपा में शामिल हुए - Photo : jagran

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के मौजूदा राज्यसभा सदस्य और यूपीए सरकार में पूर्व रेल राज्य मंत्री नारायण राठवा अहमदाबाद ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। वो अपने बेटे संग्राम सिंह के साथ आज (27 फरवरी) भाजपा में शामिल हुए। 

गुजरात भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल ने यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय कमलम में राठवा और अन्य को भगवा स्कार्फ और टोपी देकर पार्टी में शामिल किया।

पांच बार सासंद रह चुके हैं नारायण राठवा

नारायण राठवा उन कांग्रेस नेताओं में से हैं, जिनका राज्यसभा टर्म इस बार पूरा हो रहा है। वो साल 2004 में छोटा उदेपुर लोकसभा सीट से जीते थे। वो इस सीट से पांच बार सांसद रह चुके हैं। इस सीट पर सबसे पहले उन्होंने 1989 में जीत दर्ज की थी। हालांकि, साल 2009 और 2014 उन्हें दो बार हार का सामना करना पड़ा।

अप्रैल में खत्म होगा राज्यसभा का कार्यकाल 

गुजरात के छोटा उदेपुर के आदिवासी नेता राठवा का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त हो जाएगा। वह पांच बार लोकसभा के लिए चुने गए। राठवा के बेटे संग्रामसिंह ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति (एसटी)-आरक्षित छोटा उदेपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन असफल रहे।

राठवा 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में रेल राज्य मंत्री थे और 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रामसिंह राठवा से हार गए थे।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...