Join our Whatsapp Group

Related Tags: #Indian Navy #arabian sea #defence news #india news #latest news #hindi news


नौसेना ने समुद्री लुटेरों के कब्जे से एक और जहाज बचाया



अजय त्यागी [Input - amarujala.com] 2024-03-16 11:39:35 डिफेंस

एमवी रुएन - फोटो : एएनआई
एमवी रुएन - फोटो : एएनआई

भारतीय नौसेना के हिंद और अरब महासागर में बढ़ते प्रभाव का एक और उदाहरण देखने को मिला है। नौसेना ने सोमालियाई लुटेरों से एक जहाज को बचाया है। बचाव अभियान के दौरान समुद्री लुटेरों ने नौसेना के युद्धक जहाज पर हमला भी किया, लेकिन नौसेना ने मुंहतोड़ जवाब देकर समुद्री लुटेरों को भागने पर मजबूर कर दिया। साथ ही नौसेना ने जहाज पर कब्जा कर लिया।

गौरतलब है कि एमवी रुएन जहाज को बीते साल दिसंबर में समुद्री लुटेरों ने अगवा कर लिया था। उस वक्त भी नौसेना ने जहाज को समुद्री लुटेरों के कब्जे से बचाने की कोशिश की थी। एमवी रुएन का समुद्री लुटेरे अन्य जहाजों को लूटने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। अब नौसेना ने 15 मार्च को एमवी रुएन जहाज को इंटरसेप्ट किया। नौसेना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक कार्रवाई करते हुए समुद्री लुटेरों के जहाज के खिलाफ कार्रवाई की गई। 



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...