Fri, 20 September 2024 06:26:51am
अंतराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन जिला बीकानेर द्वारा संस्थान के संस्थापक स्व: श्रीमान रामदास जी अग्रवाल की जयंती के उपलक्ष मे आज दिनांक 17 मार्च रविवार को वैश्य एकता दिवस के रूप मे मनाया गया।
इस अवसर पर महिला विंग द्वारा राजकीय मूक बधिर अंध विद्यालय मे सेवा भाव से फल वितरण किया। अध्ययनरत बालको से कुशलक्षेम जाना एवं व्यवस्ताओ की जानकारी लेकर हर सम्भव सहायता का भरोसा दिला कर छात्रों का मनोबल बढ़ाया।
आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए धनलक्ष्मी जैन ने बताया की अपना घर आश्रम में जिला अध्यक्ष जुगल राठी द्वारा विशेष सेवा का आयोजन रखा गया है साथ ही महिला विंग द्वारा गायों और पशुओं को गुड और घास के साथ पक्षियों को दाना डालने जैसे जीव दया के कार्य आज के दिन किए जाएंगे।
महिला विंग अध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन जैन ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, सुमनछाजेड, पदम्श्री महात्मा जिला संरक्षक, गायत्री महात्मा जिलाउपाध्यक्ष, महिला विंग, दिनेश महात्मा जिला उपाध्यक्ष (नया शहर मंडल अध्यक्ष भाजपा) जेठमल नाहटा जिला मंत्री (मंडल अध्यक्ष गंगाशहर) शिव कुमार महात्मा (जिला अध्यक्ष जैन महात्मा सभा बीकानेर) घनश्याम महात्मा सदस्य, नवीन जैन सदस्य, आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सरिता नाहटा जिला महामंत्री महिला विंग द्वारा किया गया।