Fri, 20 September 2024 03:15:22am
गुजरात में जामनगर के बेदी रोड इलाके में भारी पुलिस सुरक्षा की मौजूदगी में जामनगर नगर निगम द्वारा हिस्ट्रीशीटर रजक साइचा से संबंधित संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू का कहना है कि कुछ समय पहले जामनगर में एक शिक्षक ने आत्महत्या कर ली थी। 3-4 दिन पहले मामले के वकील हारुन पलेजा की सायचा ग्रुप ने बेरहमी से हत्या कर दी थी।
इस ग्रुप ने अवैध रूप से बहुत सारी सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था। आज जो अवैध संपत्ति ढहाई जा रही है वह सरकार और एक एनआरआई की है। आज समूह की 6 संपत्तियां ध्वस्त की जा रही हैं। यह समूह जबरन वसूली और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जैसे अपराधों में शामिल रहा है। जो भी शहर की शांति में बाधा बनेगा हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।