Join our Whatsapp Group

Related Tags: #opium cultivation #bsf and police #joint operation #punjab #latest news #india news #hindi news


अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कर रहा था अफीम की खेती, लगे थे 1200 पौधे, बीएसएफ ने किसान को किया गिरफ्तार



अजय त्यागी [Input - amarujala.com] 2024-03-20 12:16:33 पंजाब

अफीम की खेती, किसान गिरफ्तार - Photo : amarujala
अफीम की खेती, किसान गिरफ्तार - Photo : amarujala

पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त अभियान के तहत ढाणी बच्चन सिंह के खेतों में अफीम की खेती कर रहे किसान को गिरफ्तार किया है। खेत में लगे बारह सौ अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना सदर पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस और बीएसएफ द्वारा सरहदी इलाके में संयुक्त तौर पर गश्त की जा रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ढाणी बच्चन सिंह के करीब एक खेत में अफीम की खेती की हुई है। पुलिस और बीएसएफ की ओर से संयुक्त तौर पर खेत में दबिश दी गई तो वहां 1200 के करीब अफीम के पौधे जिनका वजन 13 किलो 400 ग्राम है, बरामद हुए। फिलहाल इस मामले में थाना सदर पुलिस ने आरोपी हिम्मत सिंह निवासी ढाणी बचन सिंह दाखली चक्क खीवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

आरोपी हिम्मत सिंह ने पुलिस से कहा कि वह नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा खुद ही अपने ही खेत में अफीम की खेती की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी खेत में पौधों के बीच से घास निकाल रहा था। वहीं पर आरोपी ने पशुओं के चारे और धनिया की खेती की हुई थी। इसके अलावा उसने अफीम के पौधे लगाए हुए थे।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...