Fri, 20 September 2024 02:56:40am
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस का पीए बताकर एक शख्स ने लोगों से 15 लाख रुपये की ठगी की। इस आरोप में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुहास महादिक और किरण पाटिल के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मरीन ड्राइव पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।
विस्तृत जानकारी का इन्तजार है।