Join our Whatsapp Group

Related Tags: #fire broke #mahakaal mandir #ujjain #14 injured #madhya pradesh #latest news #india news #hindi news


उज्जैन के महाकाल मंदिर में गर्भगृह में लगी आग, 14 पुजारी घायल, मुख्यमंत्री पहुंचे अस्पताल (देखें विडियो)



अजय त्यागी 2024-03-25 04:31:29 मध्य प्रदेश

घायलों को अस्पताल ले जाते मंदिर के कार्यकर्ता
घायलों को अस्पताल ले जाते मंदिर के कार्यकर्ता

सोमवार को होली के दिन विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। भस्म आरती के दौरान अचानक गर्भगृह में आग लग गई। आगजनी में करीब 14 पुजारी झुलस गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां 9 की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर कर दिया है। आग करीब सुबह 5:45 बजे लगी थी। गनीमत रही की समय रहते मंदिर में लगे फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इधर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिये हैं।

दीपक पर गिरा रंग, भड़की आग

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह महाकाल मंदिर में होली का त्योहार मनाया जा रहा था। सैंकड़ों की संख्या में लोग एक दूसरे पर रंग डाल रहे थे। बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान आरती की थाली पर रंग गिरा और तभी अचानक आग लग गई, जिससे मंदिर में अफरा-तफरा का माहौल हो गया। आगजनी में पुजारी, पंडे और सेवकों सहित कुल 14 लोग झुलस गए। घायलों में नौ को इंदौर रेफर किया गया है। पांच को उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ताजा जानकारी के अनुसार तीन को छुट्टी दे दी गई और दो का उपचार जारी है।

अमित शाह और सीएम यादव ने जताया दुख

महाकाल मंदिर में हुए घटना पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी दुख जताया है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज प्रातः बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान हुई दुर्घटना दुखद है। मैं सुबह से ही प्रशासन के संपर्क में हूं, सब नियंत्रण में है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ हों। घटना के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना। उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में आग लगने की घटना में पुजारियों के झुलसने के कारण उन्हे यहां शिफ्ट किया गया है। इधर मामले में गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया है। अमित शाह ने घटना की पूरी जानकारी लेकर घायलों को यथासंभव मदद के निर्देश के साथ उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मोहन यादव पहुंचे अस्पताल 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल स्थित अपने निवास पर आयोजित होली मिलन समारोह स्थगित कर इंदौर पहुंचे। उन्होंने यहां अरबिंदो अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने सत्यनारायण सोनी नामक गंभीर घायल के बेहतर उपचार के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों को एक-एक लाख की सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने इंदौर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि घटना दुखद है। यहां अस्पताल में ही प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति का फोन आया है। मैंने बताया कि सभी की हालत लगभग ठीक है। चिकित्सकों ने विपरीत हालात में बेहतर उपचार किया। परमात्मा ने बड़ी घटना होने से बचा लिया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी इनके उपचार का ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई षड्यंत्र तो नहीं है, इसकी भी जांच की जाएगी।


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...