Join our Whatsapp Group

Related Tags: #Khalistani terrorist #gupwant singh pannu #threatened video release #global news #india news #latest news #hindi news


लोकसभा चुनाव से पहले खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी, PM मोदी और राजनाथ को चेतावनी



अजय त्यागी [Input - abplive.com] 2024-04-08 04:52:16 अंतरराष्ट्रीय

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू - File Photo : Internet
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू - File Photo : Internet

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक वीडियो जारी करके धमकी दी है। गुरपतवत सिंह ने वीडियो में कहा कि उसका संगठन सिख फॉर जस्टिस जनमत संग्रह के लिए काम करता रहेगा और भारत सरकार के खिलाफ मोर्चा चलाएगा।

इस दौरान पन्नू ने भारत में 19 अप्रैल से होने वाले लोकसभा चुनाव में PM, मोदी के खिलाफ एक बड़ी साजिश रचने की भी बात कही है। उसने कहा कि वह अपने संगठन के लोगों से कहेगा कि भाजपा की रैलियों में जाकर मोदी को शर्मिंदा करें और उनके खिलाफ प्रदर्शन करें। पन्नू के करीब तीन मिनट लंबे वीडियो में पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान भी दिखाया गया है। एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के खिलाफ जो भी साजिश करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सरकार सख्ती से पेश आएगी। वहीं पीएम मोदी एक रैली को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि आज का भारत नया भारत है, जो भी भारत के खिलाफ काम करेगा उसको उसके घर में घुसकर मारता है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला था हमला

दरअसल, 4 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमुई में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था, उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भारत को एक कमजोर देश के तौर पर जाना जाता था। पडोस के छोटे देश भारत में आतंकी गतिविधियां संचालित करते थे और यूपीए सरकार विदेश में जाकर इसकी शिकायत करती थी। आज का नया भारत खुद इनको जवाब देने में सक्षम है। जो लोग भारत के खिलाफ कुछ करते हैं उनको आज का भारत उनके घर में घुसकर मारता है।

पन्नू ने वीडियो में क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पन्नू ने कहा कि कनाडा के खालिस्तानी समर्थक सिखों ने लगातार कनाडा के प्रति वफादारी दिखाई है। इसके बाद उसने कनाडाई भारतीय हिंदुओं को धमकाया और देश छोड़ने के लिए कहा।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...