Join our Whatsapp Group

Related Tags: #loksabha election 2024 #first phase #102 seats #1625 candidates #india news #politics news #latest news #today news #hindi news


पहले चरण का मतदान कल, 102 सीटों पर तय होगा 1625 उम्मीदवारों का सियासी भाग्य



अजय त्यागी 2024-04-18 11:18:34 राजनीति

प्रतीकात्मक फोटो : Internet
प्रतीकात्मक फोटो : Internet

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार बुधवार शाम पांच बजे थम गया। अब अगले 36 घंटे तक प्रत्याशी घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को मतदान होगा। इन सीटों पर आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व सीएम और एक पूर्व राज्यपाल समेत 1,625 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इनमें से 134 महिलाएं हैं जबकि 1,491 पुरुष हैं।

मतदान शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की सभी 5, अरुणाचल प्रदेश की 2, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 1, असम की 4, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 5, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम की 1-1 और पश्चिम बंगाल की 3 सीटों पर मतदान होगा। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की 1-1 सीट पर भी मतदान होगा।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...