Join our Whatsapp Group

Related Tags: #Wall Collapse #5 dead #Gurugram #Haryana #Latest News #Today News #India news #Hindi News


गुरुग्राम में शमशान की दीवार गिरने से 5 की मौत, सीसीटीवी में कैद हादसा (देखें विडियो)



अजय त्यागी 2024-04-21 10:00:10 हरियाणा

शमशान की दीवार गिरने से 5 की मौत
शमशान की दीवार गिरने से 5 की मौत

हरियाणा के गुरुग्राम में शमशान घाट की दीवार गिरने की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। गुरुग्राम पुलिस ने आईपीसी की धारा 304-ए, 337 और 427 के तहत शमशान घाट प्रबंधन समिति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस पूरे हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमे कुछ लोग शमशान घाट की करीब 15 फीट ऊंची दीवार के नीचे बैठे नजर आ रहे हैं। अचानक से दीवार लोगों पर गिर गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दीवार के नीचे दबे लोगों का रेस्क्यू शुरू किया। इस बीच पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाला गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया। हादसे में घायल लोगों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

घटना शनिवार शाम साढ़े छ बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मदनपुरी शमशान घाट की जो दीवार गिरी है, उसके सहारे हजारों टन लकड़ियां रखी हुई थी। इन लकड़ियों के बोझ से दीवार टेढ़ी हो चुकी थी। जिसे ठीक कराने के लिए लोगों ने कई बार शमशान घाट प्रबंधन को कहा था, लेकिन कुछ सुनवाई नहीं हुई। शनिवार शाम करीब छह बजकर 24 मिनट पर जब यहां कुछ लोग बैठे हुए थे, तो अचानक दीवार गिर गई। जिसके नीचे लोग दब गए। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग दीवार के सहारे कुर्सी लगाकर बैठे हैं। एक हलवाई मिठाई बनाने के काम में लगा हुआ है। अचानक दीवार गिर जाती है। जिसमें यहां बैठे लोग दब जाते हैं। घटना में दीवार के साथ लगकर बैठा व्यक्ति बच जाता है। वहीं, मिठाई बना रहा कारीगर भी तेजी से दौड़ता हुआ दीवार की रेंज से दूर हो जाता है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति उलटे पाँव ही पीछे हटता है। घटना के बाद लोग तुरंत ही राहत बचाव कार्य शुरू कर देते हैं।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...