Join our Whatsapp Group

अहमदाबाद में दो गुटों के बीच टकराव; पत्थरबाजी में 80 वर्षीय महिला की मौत, चार घायल



अजय त्यागी 2024-04-25 05:54:02 गुजरात

प्रतीकात्मक फोटो : Internet
प्रतीकात्मक फोटो : Internet

गुजरात के अहमदाबाद में एक स्थानीय मंदिर उत्सव के पर्चे में नाम प्रकाशित करने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। इस झड़प में एक 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल भी हुए। मृतक की पहचान लीराबेन भरवाड के तौर पर की गई है। झड़प के दौरान सीने पर पत्थर लगने से बुधवार को उनकी मौत हो गई थी।

स्थानीय मंदिर उत्सव में एक समूह, पर्चे में कुछ नाम शामिल करना चाहता था, लेकिन दूसरे समूह ने इसपर आपत्ति जताई थी। एक अधिकारी ने बताया कि नाम को लेकर असहमति दोनों गुटों के बीच झड़प में बदल गई। इस घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं। दोनों गुटों के 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस फिलहाल उन्हें पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है।

फिलहाल सात पहचाने गए और तीन अज्ञात लोगों को आरोपी के तौर पर नामित किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...