Join our Whatsapp Group

ब्राजील में बाढ़-बारिश से भारी तबाही, 57 से अधिक मौतें, सैंकड़ों लापता और हजारों विस्थापित (देखें विडियो)



अजय त्यागी 2024-05-05 12:17:41 अंतरराष्ट्रीय

बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही
बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही

ब्राजील में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची हुई है। इसका सबसे ज्यादा कहर दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में देखने को मिल रहा है। यहां भारी बारिश के कारण कई जगहों की सड़कें बुरी तरह से क्षतिफ्रस्त हो गई हैं। हजारों लोगों को बाढ़ के कारण अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। 

ब्राजील में इस हफ्ते की बारिश से अब तक लगभग 57 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हजारों लोग लापता है। रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। नागरिक सुरक्षा द्वारा शनिवार को साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, विनाशकारी बाढ़ ने 281 नगर पालिकाओं को प्रभावित किया है और कम से कम 74 लोग घायल हो गए हैं।

स्थानीय सरकार ने उन क्षेत्रों में आपदा की स्थिति घोषित कर दी है जहां 67,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इस बाढ़ से लगभग 10,000 लोग विस्थापित हो गए हैं और 4,500 से अधिक लोग अस्थायी आश्रयों में हैं। 

कुछ इलाकों में पानी छतों तक ऊपर उठा हुआ है। बचाव दल लोगों और पालतू जानवरों की तलाशी में लगी हुई है। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार की सुबह, तीव्र बारिश के कारण गुइबा झील में जल स्तर पांच मीटर बढ़ गया, जिससे राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे को खतरा हो गया।


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...