Fri, 20 September 2024 03:38:23am
हज की मुक़द्दस यात्रा पर आज पहला जत्था रवाना हो गया है। इसमें कुल 285 आजमीन-ए-हज शामिल हैं। इस दौरान दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चाक चौबंद सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट अथॉरिटी के कार्मिक और हज कमेटी के सेवादार यात्रियों की सहायता करते नजर आए।
इस से पहले दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने सभी को मुबारक बाद देते हुए कहा कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुछ देर बाद हजयात्रियों का पहला जत्था मदीना के लिए रवाना हो जाएगा। इस दल में 285 श्रद्धालु शामिल हैं। उन्होंने दिल्ली राज्य हज समिति की ओर से सभी हजयात्रियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज हज 2024 की पहली उड़ान 285 लोगों के साथ सुबह 2.20 बजे मदीना के लिए रवाना होगी। मैं उन सभी को बधाई देती हूं।