Join our Whatsapp Group

बीजापुर में पीडिया के जंगलों में पुलिस नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, नक्सली लीडर्स को जवानों ने घेरा



अजय त्यागी 2024-05-10 12:46:29 छत्तीसगढ

बीजापुर एनकाउंटर - Photo : Etv Bharat
बीजापुर एनकाउंटर - Photo : Etv Bharat

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गंगालूर थानाक्षेत्र के पीडिया के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ अब भी जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।

बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्र के पीडिया के जंगलों में संयुक्त टीम DRG, STG, कोबरा बटालियन के जवान शुक्रवार सुबह एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। जवानों के पहुंचने के कुछ देर बाद से ही लगभग सुबह 6 बजे से मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों और नक्सलियों दोनों तरह से रुक रुककर फायरिंग हो रही है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जवानों ने नक्सलियों के बड़े लीडरों कों चारों तरफ से घेर लिया हैं। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...