Join our Whatsapp Group

रूस-यूक्रेन युद्ध : रूस ने तेज किए हमले, खार्किव में खोला सेना का जमीनी मोर्चा (देखें विडियो)



अजय त्यागी 2024-05-11 02:12:05 अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की

रूस की सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन के खार्किव में जमीनी हमला किया। हमले को देखते हुए यूक्रेन ने सीमावर्ती क्षेत्र में अतिरिक्त सेनाएं भेजीं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूस ने सीमावर्ती इलाकों में एरियल बम और तोपखानों से हमला किया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने इस दिशा में जवाबी कार्रवाई की एक नई लहर शुरू कर दी है। इस हमले के बाद अमेरिका ने तुरंत यूक्रेन से संपर्क किया।

बता दें कि यूक्रेन को क्षेत्र में रूस द्वारा हमले की चेतावनी मिली थी। इसे रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमले का संकेत बताया गया था। हलांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि रूस की तरफ से हमला किया जाएगा या नहीं। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने पहली बार कहा कि रूस यूक्रेनी क्षेत्र सुमी और चेर्निहीव के पास खार्किव के उत्तर में रूस अपनी सेना बढ़ा रहा है। 

यूक्रेन में हमले की तैयारी कर रहा रूस: जेलेंस्की

जेलेंस्की ने बताया कि रूस इस वसंत या गर्मी में एक बड़े हमले की तैयारी कर सकता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुए हमले से निपटने के लिए कीव की सेनाएं तैयार थी। जेलेंस्की ने बताया कि रूस इस क्षेत्र में और सेना भेज सकता है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूस ने सुबह पांच बजे हमला किया था। उन्होंने आगे कहा कि रूस क्षेत्र में बफर जोन बनाने के लिए यूक्रेनी सेना को 10 किमी तक पीछे धकेलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन यूक्रेनी सेना उन्हें रोकने की कोशिश कर रही थी।

शुक्रवार को इस हमले के बाद अमेरिका अब यूक्रेन के साथ निकटता के साथ समन्वय कर रहा है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि रूस खुद को खार्किव में हमले करने के लिए तैयार कर रहा है। यूक्रेन के शीर्ष अधिकारियों का मानना है कि रूस के पास खार्किव पर कब्जा करने के लिए एक सफल अभियान की शुरुआत करने के लिए पर्याप्त बल उपलब्ध नहीं है। हालांकि, शुक्रवार को हुए हमले को लेकर रूस की तरफ से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...