Join our Whatsapp Group

खौड़ सेक्टर में LoC पर घुसपैठिया गिरफ्तार, जांच में निकला पाकिस्तानी, पुलिस कर रही पूछताछ



अजय त्यागी 2024-05-14 09:33:05 जम्मू और कश्मीर

सुरक्षा बल - File Photo : Internet
सुरक्षा बल - File Photo : Internet

जम्मू के खौड़ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर (एलओसी) पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जानकारी में वह मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा है, लेकिन वह सीमा पार कर देश की हद में कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर पुलिस ने खौड़ सेक्टर के मिलां दी खुई इलाके से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान उसने अपना नाम जाकिर खान, उम्र 35 वर्ष बताई है। वह पाकिस्तान के कराची का रहने वाला है।

इस बीच खौड़ पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 23/2024 यू/एस 2/3 ईआईएमसीओ (एग्रेस एंड इंटरनल मूवमेंट ऑर्डिनेंस) दर्ज की गई है। पुलिस मामले के जानकारी जूटा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...