Join our Whatsapp Group

पद्मश्री लेखिका मालती जोशी का 90 साल की आयु में निधन, अंतिम संस्कार आज



अजय त्यागी 2024-05-16 10:29:34 श्रृद्धांजलि

पद्मश्री लेखिका और कहानीकार मालती जोशी - File Photo : Internet
पद्मश्री लेखिका और कहानीकार मालती जोशी - File Photo : Internet

पद्मश्री लेखिका और कहानीकार मालती जोशी का बुधवार को 90 साल की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अपने बेटे, साहित्यकार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी के आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में होगा।  

पारिवारिक सूत्रों ने मालती जोशी के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोशी की कहानी कहने की शैली ने देश भर के कई विश्वविद्यालयों में उनके साहित्यिक कार्यों पर किए गए शोध से उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाई। मालती जोशी को 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। मालती ने हिंदी और मराठी भाषा को मिलाकर 60 से अधिक किताबों का लेखन किया है। 



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...