Join our Whatsapp Group

अंतरराज्यीय वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़, आठ सरकारी अधिकारियों सहित 21 गिरफ्तार



अजय त्यागी 2024-05-16 11:57:11 अरुणाचल प्रदेश

प्रतीकात्मक फोटो : Internet
प्रतीकात्मक फोटो : Internet

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पुलिस ने अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 10 दिनों तक चली छापेमारी में पुलिस ने तस्करों, दलालों और ग्राहकों सहित 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये ग्राहकों में आठ सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं, 10-15 साल की पांच नाबालिग लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से बचाया है। 

पुलिस ने कहा कि सभी लड़कियां असम के धेमाजी और उदलगुरी के गरीब परिवारों से थीं, जिन्हें बेहतर जीवन देने के बहाने 2020 और 2023 के बीच ईटानगर में तस्करी कर लाया गया था और वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया था। उनमें से एक केवल आठ साल की थी जब उसे 2020 में ईटानगर लाया गया था। ईटानगर (राजधानी) के एसपी रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि वह भागने में सफल रही, लेकिन 2022 में उसे वापस लाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईटानगर पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने बुधवार को बताया कि ईटानगर में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली दो बहनें पड़ोसी राज्य असम के धेमाजी से नाबालिगों की तस्करी करके ले जा रही थीं। पुलिस को इनपुट मिला था कि चिंपू में नाबालिग लड़कियों से जुड़ा एक सेक्स रैकेट सक्रिय है। जिसके बाद राजधानी पुलिस ने चार मई को दोनों महिलाओं के आवास पर छापा मारकर दो नाबालिग लड़कियों को बचाया। नाबालिग लड़कियों ने खुलासा किया कि उन्हें दो बहनें धेमाजी से ईटानगर लेकर आई थीं। दोनों बहनों द्वारा उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया।

ईटानगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर शुरू की जांच 

एसपी ने बताया कि नाबालिग लड़कियों की शिकायत के आधार पर ईटानगर महिला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। साथ ही बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सूचित किया गया। जांच में पता चला कि धेमाजी से तस्करी करके लाई गईं दो और नाबालिग लड़कियां एक महिला की हिरासत में हैं, जिन्हें बाद में बचा लिया गया।  

पुलिस ने नाबालिगों को आश्रय गृह भेजा 

एसपी रोहित ने बताया कि सेक्स रैकेट में शामिल सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बचाई गई नाबालिग लड़कियों को आश्रय गृह में भेजा गया है, जहां उन्हें चिकित्सा और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल मिल रही है।  

लॉज में छापेमारी कर नाबालिग लड़की को किया बरामद 

एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने एक और नाबालिग लड़की की तस्करी की गई है। जिसके आधार पर 11 मई को चिंपू में चिड़िया घर रोड पर एक लॉज में छापेमारी की गई, जहां से नाबालिग लड़की को बरामद किया। 



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...