Join our Whatsapp Group

वैष्णो देवी श्रृद्धालुओं को अब प्रसाद में मिलेगा पौधा, हाई-टेक नर्सरी में तैयार हो रहा है अनूठा उपहार



अजय त्यागी 2024-05-18 02:14:12 आध्यात्मिक

माता वैष्णो दरबार - File Photo : Internet
माता वैष्णो दरबार - File Photo : Internet

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रसाद के रूप में एक पौधा देगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है, हालांकि पौधा कब से वितरित किया जाएगा इसकी तारीख तय नहीं की गई है। पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।

श्रद्धालुओं को भेंट किए जाने वाले इन पौधों को निहारिका परिसर में एक हाईटेक आउटलेट से वितरित किया जाएगा। ये पौधे कटड़ा के पैंथल ब्लॉक के कुनिया गांव में श्राइन बोर्ड द्वारा स्थापित की गई एक हाई-टेक नर्सरी से लिए जाएंगे। नर्सरी में स्थानीय जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल पौधों की देशी प्रजातियों को तैयार किया जा रहा है। 

श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर अन्य सुविधाओं के साथ बोर्ड पर्यावरण संरक्षण को भी सुनिश्चित कर रहा है। श्राइन बोर्ड ने तीर्थ क्षेत्र में विभिन्न देशी प्रजातियों के मिट्टी को बांधने वाले पौधों और फूलों के पौधों का बड़े पैमाने पर रोपण किया गया है। इन पौधों को तैयार करने के लिए बोर्ड ने नर्सरी की भी स्थापना की है।

पहले चार माह में 28.66 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

वर्ष 22023 के मुकाबले इस वर्ष के पहले चार महीनों में 28.66 लाख श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए हैं। जबिक चैत्र नवरात्रि के दौरान 2.30 लाख श्रद्धालुओं ने दरबार में नमन किया था।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...