Join our Whatsapp Group

खूबसूरत वादियों का दीदार करने को हो जाएं तैयार, एक जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी फूलों की घाटी



अजय त्यागी 2024-05-19 02:28:49 उत्तराखंड

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी - File Photo : Internet
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी - File Photo : Internet

उत्तराखण्ड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी को इस बार 01 जून 2024 से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। फूलों की घाटी अपने विभिन्न तरह के फूलों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। फूलों की घाटी 30 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहेगी। नंदा देवी राष्ट्रीय वन प्रभाग इन दिनों घाटी में पर्यटकों के स्वागत की तैयारियों में जुटा है।

पर्यटकों व ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए फूलों की घाटी काफी मुफीद होती है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर घाटी में दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियां पाई जाती हैं। यहां जैव विविधता का खजाना है। 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं।

उप वन संरक्षक बीबी मार्तोलिया ने बताया कि घाटी में पहला दल घांघरिया से एक जून को रवाना किया जाएगा। दल को घाटी में ट्रैक के बाद उसी दिन वापस आना होता है। उन्होंने बताया कि यहां के लोगों के लिए 200 रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए 800 रुपये ईको ट्रैक शुल्क निर्धारित है। घांघरिया में टूरिस्ट गाइड की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...