Fri, 20 September 2024 03:40:50am
गुजरात एटीएस ने पोरबंदर से पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने वाले एक भारतीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह देश की खुफिया जानकारी दुश्मन देश को दे रहा था।
गुजरात के एटीएस की टीम ने पोरबंदर के सुभाषनगर इलाके से एक जासूस को गिरफ्तार किया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। वह पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई को देश की गुप्त सूचनाएं दे रहा था। विस्तृत जानकारी का इन्तजार है।