Fri, 20 September 2024 03:38:02am
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में 10-12 लोगों के मारे जाने की खबर है। हाालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। बता दें कि यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी के पास हुई है। विस्तृत जानकारी का इन्तजार है।