Join our Whatsapp Group

भीषण गर्मी से चमगादड़ों की मौत, पारा पहुंचा 44 डिग्री, कमल कुंडी पर कई साल से रह रही हैं चमगादड़



अजय त्यागी 2024-05-29 09:08:15 मध्य प्रदेश

पुराने पेड़ों पर वर्षों से झुंड बनाकर रहती हैं चमगादड़
पुराने पेड़ों पर वर्षों से झुंड बनाकर रहती हैं चमगादड़

मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में भीषण गर्मी ने तबाही मचा दी है। यहां तापमान 44 डिग्री पहुंचा चुका है। ऐसे में भीषण गर्मी से लगातार चमगादड़ों की मौत हो रही है।

आगर-मालवा जिला मुख्यालय में कमल कुंडी में पुराने पेड़ों पर वर्षों से हजारों की संख्या में झुंड बनाकर रहने वाली चमगादड़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में आने से मर रही हैं। तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया है, जिसकी वजह से भीषण गर्मी और लू के चलने से चमगादड़ बेहोश होकर नीचे गिर रही है और अपना दम तोड़ रही है।

सैकड़ों मृत चमगादड़ मंदिर परिसर और खेतों के पास इधर-उधर पड़ी हैं, जिनके सड़ने से यहां चारों ओर बदबू भी फैल रही है। कई चमगादड़ तो पेड़ पर ही बेहोश हो जाती हैं और वहीं पर लटकते हुए ही मर गई हैं।

वन्यजीव प्रेमी और वन विभाग कर्मियों के अनुसार, दुर्लभ प्रजाति का स्तनधारी यह जीव मध्य भारत में ही पाया जाता है, जो भीषण गर्मी की चपेट में आने से मर रहा है। जानकारों की माने तो यह जीव मौसम 41 डिग्री से अधिक तापमान होने पर मरने लगता है। फिलहाल जिला मुख्यालय पर तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसकी वजह से इन्हें सरवाइव करने में बड़ी समस्या हो रही है।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...