Join our Whatsapp Group

सावधान! ऑनलाइन सिखाया जा रहा सेक्सटॉर्शन का तरीका, सोशल मीडिया पर अपराधी बेच रहे गाइड



अजय त्यागी [Input - amarujala.com] 2024-05-30 03:51:06 आम सूचना

Cyber scam प्रतीकात्मक फोटो - Photo : FREEPIK
Cyber scam प्रतीकात्मक फोटो - Photo : FREEPIK

साइबर अपराधी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। ये अब खुलेआम ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन के तरीके तक सिखाने लगे हैं। दुनिया के किसी एक कोने में बैठकर ये धड़ल्ले से सेक्सटॉर्शन सीखने के तौर तरीकों वाली गाइड की भी ऑनलाइन बिक्री कर रहे हैं। गाइड में बताया जाता है कि ऑनलाइन किस तरह से सुंदर महिला के रूप में पेश होना है, अपने शिकार को धोखे से कैसे यौन सामग्री भेजना है और उन्हें कैसे ब्लैकमेल करना है।

देशभर में स्कूलों के लिए अलर्ट

ऑनलाइन अपराध को अंजाम देने वाले ऐसे ही गिरोह के बारे में हाल ही में लंदन की एक अदालत में सुनवाई के दौरान जानकारी सामने आई है। ब्रिटिश पुलिस ने ओलामाइड शानू नामक अपराधी को कोर्ट में पेश किया। माना जा रहा है कि यह उस गिरोह का सदस्य है, जिसने सेक्सटॉर्शन के जरिये वयस्कों और बच्चों को ब्लैकमेल कर 20 लाख पौंड (21.19 करोड़ रुपये) वसूले हैं। ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी ने पिछले महीने देशभर में स्कूलों के लिए अलर्ट जारी किया था और खतरनाक सेक्सटॉर्शन से सतर्क रहने को कहा गया था।  

ब्रिटेन में दो किशोरों ने की खुदकुशी

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम अफ्रीका, खासकर नाइजीरिया स्थिति गिरोह के शिकार होने वालों में बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ब्रिटेन में अक्तूबर 2022 के बाद से सेक्सटॉर्शन का शिकार होने के बाद दो किशोरों ने खुदकुशी कर ली थी। खुफिया पेशेवर और सेक्सटॉर्शन मामलों के विशेषज्ञ पॉल रैफाइल ने इस घटना को बच्चों के लिए बहुत खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में साइबर अपराधियों ने यह पता लगाया है कि वह किशोरों को शिकार बनाकर बहुत जल्द अमीर बन सकते हैं।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...