Join our Whatsapp Group

बर्फीली चोटियों से उतरकर मैदान की ओर बढीं ठंडी हवाएं, कश्मीर में हुआ मौसम सुहावना



अजय त्यागी 2024-06-09 12:11:29 जम्मू और कश्मीर

डल झील में मौसम का लुत्फ़ उठाते पर्यटक
डल झील में मौसम का लुत्फ़ उठाते पर्यटक

कश्मीर की वादियों में आजकल मौसम सुहावना बना हुआ है। गर्म इलाकों से घाटी पहुंचे पर्यटक आनंद उठा रहे हैं। श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के लगभग सभी हिस्सों में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई उच्च पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को हलकी बर्फबारी भी हुई। मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं।

बाहरी राज्यों से कश्मीर घूमने आए पर्यटक इस सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। गुजरात से आए जिगनेश ने कहा कि इस समय उनके वहां 45 डिग्री के करीब तापमान है, लेकिन यहां मौसम सुहावना है। यहां काफी आनंद आ रहा है। पर्यटक दीपिका कुमारी ने बताया कि यहां आकर वापस जाने का मन नहीं कर रहा है।

श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील, लाल चौक के घंटाघर समेत गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग समेत यहां के सभी विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की बहार है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है, जबकि गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.6 डिग्री नीचे है।

मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर घाटी में अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। 



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...