Join our Whatsapp Group

ब्रेकिंग - पश्चिम बंगाल में रेल हादसा, कंचनजंघा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी, 5 की मौत 25 घायल 



अजय त्यागी 2024-06-17 11:10:37 पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में रेल हादसा
पश्चिम बंगाल में रेल हादसा

पश्चिम बंगाल में आज सुबह रेल हादसा हो गया। यहां  खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन को मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी उपमंडल के अंतर्गत रंगापानी स्टेशन के पास रुइधासा की बताई जा रही है जहाँ एक मालगाड़ी ने पहले से खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। बचाव अभियान जारी है।

घटना की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने कहा कि स्थिति अभी गंभीर है। कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में 5 लोगों की मृत्यु हुई है। करीब 25 से 30 लोग घायल हुए हैं। विस्तृत जानकारी का इन्तजार है।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...