Join our Whatsapp Group

मुहर्रम का दिखा चांद, इस्लामी नया साल हिजरी 1446 का आग़ाज़



अजय त्यागी 2024-07-08 10:55:06 बधाई

इस्लामी नव वर्ष पर दिली मुबारकबाद
इस्लामी नव वर्ष पर दिली मुबारकबाद

मुर्हरम का चांद रविवार को दिखने के साथ नया इस्लामी साल शुरू हो गया। चांद की तस्दीक उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित दारुल उलूम कादरिया नूरिया मदरसा से हुई। यह इस्लामी तारीख का एक अहम महीना है। इस महीने की दसवीं तारीख (यौमे आशूरा) बेहद खास है।

इस्लामिक कैलेंडर की शुरुआत मुहर्रम महीने के पहले दिन के साथ होती है, इसे हिजरी कैलेंडर के रूप में जाना जाता है। मुहर्रम महीने का पहला दिन इस्लामिक नए साल की शुरुआत होती है। इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा के चरणों पर आधारित है, इसलिए मुहर्रम की तारीखें हर साल ग्रेगोरियन कैलेंडर में अलग होती हैं। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलेशिया जैसे दक्षिण एशियाई देशों में आमतौर पर सऊदी अरब, यूएई, ओमान, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा से एक दिन बाद चांद दिखता है। मुहर्रम का महीना दुनियाभर के मुसलमानों के लिए धार्मिक रूप से ऐतिहासिक महत्व रखता है।

इस्लामी नव वर्ष के पहले महीने मुहर्रम शब्द का अर्थ है अनुमति नहीं होना या निषिद्ध। मुहर्रम मुसलमानों के लिए शोक और चिंतन का महीना होता है। मुहर्रम में ही इमाम हुसैन और उनके साथियों ने जान का बलिदान दिया था। ऐसे में मुहर्रम पर मुसलमान न्याय, बहादुरी और उत्पीड़न के खिलाफ खड़े होने के उनके उसूलों को याद करते हैं।

इस्लामी तारीख में आशूरा का दिन हजरत इमाम हुसैन की कर्बला में बेमिसाल शहादत की बदौलत यादगार बन गया। हजरत इमाम हुसैन ने अपने घर वालों के साथ कर्बला के मैदान में हक व इस्लाम के लिए जो शहादत पेश की वह आने वाली नस्लों के लिए जिंदा पैगाम है। कादरिया तालीमी ग्रुप के संस्थापक हजरत नसीरे मिल्लत कहते हैं कि अल्लाह के रसूल के फरमान की रोशनी में हमें नौ व दस तारीख को रोजा रखने व दसवीं की रात इबादत करना चाहिए। 

शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश करने के लिए कुरानख्वानी करें। शहादत से सबक हासिल करते हुए शरीयत की पाबंदी करने और वक्त आने पर सच्चाई और न्याय के लिए अपना तन-मन-धन कुर्बान करने का जज्बा पैदा करें। सोनभद्र के सदर केंद्रीय अखाड़ा कमेटी सेराज खान, मख्तब जब्बरिया के पूर्व प्रबंधक फतेहमुहम्मद खान, कलीमुल्लाह खान, वरिष्ठ उस्ताद जलील साह, रशीद साह, इब्राहिम खान, मुजीब खान, उस्ताद अलीरजा हवारी, खजूरी सदर डॉ. जमील आदि ने इस्लामिक नया साल की मुबारकबाद देते हुए मुहर्रम का पर्व सादगी से मनाने की अपील की है।


कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें...



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...