Join our Whatsapp Group

ऐसे देश जहाँ नागरिकों से नहीं लिया जाता कोई टैक्स 



अजय त्यागी [Input - amarujala.com] 2024-07-23 03:49:48 समीक्षा

प्रतीकात्मक फोटो : Rex TV India
प्रतीकात्मक फोटो : Rex TV India

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई देश है, जहां किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगता है। इन देशों की जनता सरकार को कोई टैक्स नहीं देती है। आप सोच रहे होंगे कि अगर इन देशों में टैक्स नहीं लगता है तो सरकार चलती कैसे है, तो चलिए अब आपको बताते हैं कि किन देशों में टैक्स नहीं लगता है और वहां की सरकार कैसे चलती हैं।

संयुक्त अरब अमीरात
इन देशों की लिस्ट में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का नाम सबसे पहले आता है। यहां देश में जनता से किसी भी तरह का कोई पर्सनल टैक्स नहीं लिया जाता है। यहां की सरकार इनडायरेक्ट टैक्स जैसे वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) और अन्य शुल्कों पर निर्भर करती है। यूएई की सरकार लोगों से इनकम टैक्स का एक भी रुपया नहीं वसूलती है।

बहरीन
बहरीन में भी जनता से कोई टैक्स नहीं वसूला जाता है। यहां की सरकार भी दुबई की तरह डायरेक्ट टैक्स के बजाय इनडायरेक्ट टैक्स और अन्य शुल्कों पर निर्भर है। ऐसा माना जाता है कि ये तरीका देश के छोटे कारोबारी और स्टार्टअप्स के लिए बेहद अनुकूल होता है और इससे इकोनॉमी में भी रफ्तार आती है।

कुवैत
कुवैत भी उन देशों की लिस्ट में शामिल है, जहां लोगों से कोई टैक्स नहीं लिया जाता। पूरी तरह से तेल से होने वाली इनकम पर बेस्ड कुवैत की इकोनॉमी भी जनता से एक भी रुपया टैक्स के तौर पर बिना वसूले चलती है।

सऊदी अरब
सऊदी अरब की जनता भी टैक्स के जंजाल से पूरी तरह मुक्त रहती है और देश में किसी से भी डायरेक्ट टैक्स नहीं लिया जाता है। इस देश में भी लोगों को अपनी कमाई का एक भी रुपया टैक्स के रूप खर्च नहीं करना पड़ता है।

ओमान
बहरीन और कुवैत के अलावा खाड़ी देश ओमान भी अपने नागरिकों से टैक्स नहीं वसूलता है। ओमान के नागरिक को अपनी इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है।

कतर
ओमान, बहरीन और कुवैत की तरह कतर में भी नागरिकों से टैक्स नहीं लिया जाता है। यह देश साइज में भले ही छोटा है, लेकिन यहां रहने वाले काफी अमीर हैं। यहां पर भी सरकार कोई इनकम टैक्स नहीं वसूलती है।

मुख्य रूप से इनमे से कुवैत को छोड़कर अन्य सभी देश इनडायरेक्ट टैक्स पर ही निर्भर करते हैं। इनकम टैक्स या अन्य किसी प्रकार का डायरेक्ट टैक्स किसी भी नागरिक को नहीं देना पड़ता है। 



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...