Join our Whatsapp Group

हनुमान प्रसाद कडेल बने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष



अजय त्यागी 2024-07-28 11:28:42 स्थानीय

हनुमान प्रसाद कडेल बने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष - Photo : Rex TV India
हनुमान प्रसाद कडेल बने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष - Photo : Rex TV India

बीकानेर कि हनुमान प्रसाद कडेल को अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ में राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संगठन के महासचिव भागचंद सोनी (पर्वतारोही) ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र कुमार राजपूत ने हनुमान प्रसाद कडेल को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। दिनांक 26 जुलाई को संघ के मुख्यालय से जारी नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। संघ द्वारा इस नियुक्ति पत्र कि प्रति राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल सहित समस्त मंत्रियों एवं पुलिस अधिकारियों को प्रेषित की गई है।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...