Join our Whatsapp Group

अफ्रीका में लगी हेल्थ इमरजेंसी? कांगो से पड़ोसी देशों में तेजी से फैल रहा वायरस



अजय त्यागी [Input - jagran.com] 2024-08-14 04:49:14 अंतर्राष्ट्रीय

अफ्रीका ने घोषित किया पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी - Photo : Reuters
अफ्रीका ने घोषित किया पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी - Photo : Reuters

लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो से पड़ोसी देशों में एमपॉक्स का प्रकोप फैलता ही जा रहा है। इसे देखते हुए अफ्रीका के शीर्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य निकाय ने मंगलवार को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है।बता दें कि एमपॉक्स निकट संपर्क के जरिए फैलता है। इसमें फ्लू जैसे लक्षण होते है, लेकिन अधिकांश मामले  जानलेवा भी हो सकते है। 

बच्चों में सबसे तेजी से फैलता ये वायरस
कांगो में नया वैरिएंट, जिसे क्लेड Ib के रूप में जाना जाता है, नियमित निकट संपर्क के माध्यम से अधिक आसानी से फैलता है। ये वायरस खासकर बच्चों में सबसे तेजी से फैलता है। अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) ने पिछले सप्ताह चेतावनी दी थी कि वायरल संक्रमण के फैलने की दर चिंताजनक है।

इस साल आ चुके अब तक 15,000 से अधिक मामले
इस साल अब तक 15,000 से अधिक एमपॉक्स मामले सामने आए है और 461 मौतें दर्ज की गई हैं। इसमें पिछले साल की तुलना में 160% की वृद्धि हुई है। 1970 में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में पहली बार मनुष्यों में पाए जाने के बाद से एमपॉक्स दशकों से अफ्रीका के कुछ हिस्सों में रहा।

2022 में वायरस का हल्का संस्करण सौ से अधिक देशों में फैला। ये मुख्य रूप से यौन संपर्क के माध्यम से फैलता है। इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। 



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...