Join our Whatsapp Group

अग्नि मिसाइलों के जनक डॉ. राम नारायण अग्रवाल का निधन



अजय त्यागी 2024-08-15 11:07:24 तेलंगाना

मिसाइल वैज्ञानिक डॉ. राम नारायण अग्रवाल - File Photo : Internet
मिसाइल वैज्ञानिक डॉ. राम नारायण अग्रवाल - File Photo : Internet

प्रख्यात डीआरडीओ मिसाइल वैज्ञानिक डॉ. राम नारायण अग्रवाल का आज (15 अगस्त) हैदराबाद में 84 साल की आयु में निधन हो गया। उन्हें अग्नि मिसाइलों के जनक के रूप में भी जाना जाता था। डीआरडीओ अधिकारी के मुताबिक, राम नारायण अग्रवाल देश में लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अग्नि मिसाइलों के पहले कार्यक्रम निदेशक थे। उन्हें अग्नि मैन के रूप में जाना जाता था।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक्स पोस्ट पर डॉ राम नारायण अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। DRDO ने उन्हें एक उत्कृष्ट एयरोस्पेस वैज्ञानिक बताया। उन्होंने लिखा पद्म श्री, पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित डॉ अग्रवाल, जिन्होंने भारत की लंबी दूरी की मिसाइल अग्नि के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। डीआरडीओ ने एक्स पोस्ट पर उनकी आत्म की शांति की कामना करते हुए श्रद्धांजलि दी।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...