Join our Whatsapp Group

जम्मू कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 रही तीव्रता



अजय त्यागी 2024-08-20 02:30:50 जम्मू और कश्मीर

भूकंप - Photo : Rex TV India
भूकंप - Photo : Rex TV India

जम्मू कश्मीर में मंगलवार की सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक बारामूला में रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता मापी गई। भूकंप के झटके से लोगों में दहशत है वो अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं पुंछ से भी धरती कांपने की खबर है। फिलहाल इससे किसी के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

बारामूला था भूकंप का केंद्र
पहला भूकंप सुबह 6:45 बजे 34.17 उत्तर अक्षांश और 74.16 पूर्व देशांतर पर 5 किमी की गहराई पर आया, जिसका केंद्र उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में था। वहीं भूकंप के दूसरे झटके का केंद्र भी बारामूला ही था। यह सुबह 6:52 बजे 34.20 उत्तर अक्षांश और 74.31 पूर्व देशांतर पर 10 किमी की गहराई पर आया।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...