Join our Whatsapp Group

थाने पर पत्थरबाजी पड़ी भारी, शहजाद हाजी के आलीशान बंगले पर चला बुलडोजर



अजय त्यागी 2024-08-22 03:35:49 मध्य प्रदेश

पूर्व सदर शहजाद हाजी के आलीशान मकान पर प्रशासन का बुलडोजर - Photo : ANI
पूर्व सदर शहजाद हाजी के आलीशान मकान पर प्रशासन का बुलडोजर - Photo : ANI

भारत बंद के नाम पर एमपी के छतरपुर में उपद्रव करने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। उपद्रव करने वालों पर अब प्रशासन का डंडा चलना शुरू हो गया है। जिन लोगों ने कोतवाली का घेराव कर पत्थरबाजी की थी अब उन पर प्रशासन ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।

उपद्रव करने वाले के मकान पर चला बुलडोजर
गुरुवार की सुबह पूर्व सदर शहजाद हाजी के आलीशान मकान पर प्रशासन का बुलडोजर पहुंचा और भवन को तोड़ना शुरू कर दिया है। इस मौके पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसपी अगम जैन ने पूरे छतरपुर शहर को छावनी की तरह तब्दील कर रखा है। हर गली बाजार में पुलिस टीम अलर्ट पर है।

सीएम के आदेश पर कार्रवाई
छतरपुर में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि  उपद्रवियों पहचान की जाए और उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद छतरपुर पुलिस प्रशासन उपद्रवियों को चिन्हाकित करने में जुड़ गया है। और अब मकान तोड़े जाने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। 



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...