Join our Whatsapp Group

सोनागाछी की सेक्स वर्करों का एलान, दुर्गा पूजा के लिए नहीं देंगे अपने आँगन की मिट्टी



अजय त्यागी [Input - jagran.com] 2024-08-22 08:34:04 पश्चिम बंगाल

दुर्गा पूजा - File Photo : Internet
दुर्गा पूजा - File Photo : Internet

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। लोग जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, इस बीच खबर आ रही है कि देश के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया कोलकाता के सोनागाछी इलाके की सेक्स वर्कर ने अपने आंगन की मिट्टी दुर्गा पूजा के लिए देने से इनकार कर दिया है, जिसका इस्तेमाल बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा के लिए मूर्तियां बनाने में किया जाता है।

राज्य में सेक्स वर्कर के संगठन, दरबार महिला समन्वय समिति के एक पदाधिकारी के अनुसार, यह इनकार राज्य सरकार द्वारा संचालित आर.जी. कर अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के विरोध के रूप में किया गया है। परंपरा के अनुसार, देवी दुर्गा की मूर्ति बनाने के लिए जिस मिट्टी का उपयोग किया जाता है वह मिटटी वेश्यालय के आँगन से ली जाती है। 

अब उठाएंगे विरोध की आवाज
पदाधिकारी के मुताबिक, सेक्सवर्कर काफी समय से इस पेशे के लिए कानूनी पवित्रता की मांग कर रहे थे। पदाधिकारी ने इस मामले में आगे बताया कि इस साल हम महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के विरोध में आंगन की मिट्टी नहीं चढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर बलात्कार की शिकार महिलाओं को न्याय नहीं मिलता है। अब समय आ गया है कि हम इस मामले में विरोध की आवाज उठाएं और इसलिए हमने अपने आंगन की मिट्टी देने से इनकार करने का फैसला किया है। 

वेश्यालयों की मिट्टी को पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब कोई व्यक्ति यौनकर्मियों के घरों में एंटर करता है तो वह अपने सभी अच्छे गुणों को त्याग देता है।

यदि आवश्यक हो, तो हमारे पास आओ
पिछले कुछ दिनों के दौरान, राज्य के विभिन्न रेड-लाइट इलाकों की सेक्सवर्कर ने इस जघन्य अपराध के विरोध में रैलियां निकाली थीं। उनके सभी विरोध प्रदर्शनों में आम नारा था कि यदि आवश्यक हो, तो हमारे पास आओ, लेकिन किसी महिला के साथ बलात्कार मत करो।



प्रकाशन हेतु समाचार, आलेख अथवा विज्ञापन 6376887816 (व्हाट्सएप) या rextvindia@gmail.com पर भेजें...